निशिकांत मिस्त्री

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े लोगों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान हेतु अधिकारियों संग बैठक

जामताड़ा । आज 17 अक्टूबर को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु अधिकारियों संग बैठक आहूत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से एसेंशियल सर्विसेज श्रेणी के तहत विभागवार विद्युत सेवा, बीएसएनल, रेलवे, डाक सेवा, दूरदर्शन, प्रसार भारती, दूध सेवा, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सेवा, वायु सेवा, राष्ट्रीय राजपथ सेवा, अग्नि सेवा, यातायात सेवा, एंबुलेंस सेवा एवं मीडिया आदि से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने वाले अधिकारियों/कर्मियों की जानकारी ली एवं निर्देश देते हुए कहा कि अनिवार्य सेवा के जो भी अधिकारी कर्मी हैं, सभी लोग अपने मतदाधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाएं।

वैसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी वोटिंग के दिन ड्यूटी रहेगी, वो पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, इसके लिए फॉर्म 12 डी में आवश्यक जानकारी भरवाकर जमा करवाएं।
वहीं उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर गठित कोषांग की समीक्षा कर कार्यों की जानकारी ली, एवं संबंधित पदाधिकारी को आपसी समन्वय बननकर कार्यों के ससमय निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए, जुगनू मिंज, उप निर्वाचन पदाधिकारी, विजय कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *