झरिया। शुक्रवार को झरिया के शमशेर नगर स्थित नया इमामबाड़ा में मोहशीन खान के नेतृत्व में दर्जनों अल्प संख्यक युवकों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह के प्रति भरोसा जताते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया । स्थानीय लोगों ने रागिनी सिंह के पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत किया । जिसके बाद वहां मौजूद पुरुष व महिलाओं ने रागिनी सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया । फिर, उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओ से अवगत करया । स्थानीय लोगों ने एक स्वर में कहा कि हम सभी इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह के साथ हैं और हमें उम्मीद है कि चुनाव जितने के बाद रागिनी सिंह हम सभी की समस्याओं का समाधान करेगी। रागिनी सिंह ने कहा की झरिया की जनता के अपार समर्थन और जुनून को देखते हुए मैं दावे से कह सकती हूं कि इस बार झरिया में कमल खिलने वाला है। पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में यहां की जनता ने महसूस किया कि उन्हें सिर्फ ठगा गया। खोखले वादे और दावे वाली झूठ और भ्रष्टाचार की दीवार एक न एक दिन धराशाई हो ही जाती है। इस दौरान मौके पर मोहशीन खान, इरफान मल्लिक, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद नसीम, नसीम शेख समेत कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *