धनबाद । रविवार को नेशनल हाईवे 2 पर एक सड़क दुर्घटना हुई है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर लोहार बरवा के समीप जीटी रोड पर सड़क हादसा हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई, काफी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए । मामले को लेकर बताया जाता है कि धनबाद से डुमरी जा रही वैगनआर कार हादसे का शिकार हुई । अज्ञात वाहन ने कार में मारी जोरदार टक्कर, टक्कर इतना जोरदार था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए । कार में सवार महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है । स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन – फानन में धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
