झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर गली स्थित मार्टिनेट फोलेट कंप्यूटर एजुकेशन नामक सेंटर में शुक्रवार की देर शाम एक सांप निकलने से कोचिंग संस्थान में अफरा- तफरी मच गई । मामले को लेकर बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम मार्टिनेट कम्प्यूटर सेंटर के समीप एक झाड़ी नुमा जगह है । जहां से वह सांप निकालकर कोचिंग संस्थान के समीप पहुंच गया, एक बच्चे ने सांप को देखा । फिर सांप कोचिंग सेंटर के मेन गेट में जा फंसा, इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी मंतोष नामक सर्प मित्र को दिया । सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंच गया और कुछ देर की मशक्कत के बाद लगभग ढाई फिट लंबे सांप को पकड़ने में उन्हें सफलता मिली । वही सर्प मित्र के अनुसार यह काफी जहरीला करैत सांप था । सर्प मित्र ने उसे एक डब्बे में भर लिया और बताया कि वह इसे जंगल में जाकर छोड़ देगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *