झरिया । शुक्रवार को यशोमति श्री विद्या निकेतन, लाल बाजार, झरिया के प्रांगण में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा दुर्गा पूजा की एक भव्य झांँकी का समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में शक्ति की देवी मां दुर्गा की अराधना की गई और इससे संदेश दिया गया कि आसुरी शक्ति हमेशा ही सत्य के समक्ष परास्त होती हैं। इस दौरान झांकी में दुर्गा मां के रूप में बनी बच्ची ने सबका दिल मोह लिया । बच्चों ने नृत्य एवं संगीत के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन भी किया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य श्री असित दास जी ने किया। सभी आचार्य/ आचार्या ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
