झरिया । विगत 15 सितंबर को पाथरडीह थाना क्षेत्र के चासनाला बी टाइप कॉलोनी के समीप दिनदहाड़े फ्लिपकाड एजेंट मुकुल मिश्रा को गोली मारकर अपराधियों ने उनसे 8 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे । लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने और दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है । शुक्रवार की सुबह पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर उनके निशान देही पर बी टाइप गेट के समीप पहुंची, इस दौरान आरोपी के साथ – साथ काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थे, जहां पुलिस कर्मियों ने काफी खोजबीन के बाद मौके से गोली का एक खोखा बरामद कर लिया है । वही विश्वनीय पुलिसिया सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने उक्त एजेंट को गोली मारने एवं पैसा लूटने की बात को स्वीकार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *