झरिया । मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के द्वारा गुरुवार को मारवाड़ी समाज में अपने आज अग्र कुल प्रवर्तक महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की 5149 वी जयंती बड़े ही धूमधाम एवं भव्य तरीके से स्थानीय श्री अग्रसेन भवन में उनकी पूजा अर्चना के साथ मनाई गई ।
आज संध्या 4:00 बजे अग्रवाल समाज के समाज बंधु अपने कुल प्रवर्तक श्री महाराजा अग्रसेन जी की 5149 वी जयंती मनाने श्री अग्रसेन भवन झरिया में उपस्थित हुए । सर्वप्रथम सभी समाज बंधुओ ने मिलकर श्री अग्रसेन जी महाराज की पूजा की तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम हुआ । कार्यक्रम मे मुख्य यजमान की भूमिका में मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री राजकुमार अग्रवाल जी द्वारा पूजा- अर्चना की गई ।

महाराजा अग्रसेन जी ने पूरे विश्व में समाजवाद का संदेश दिया, और दिया ही नहीं बल्कि करके बताया । उनके राज्य में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक रुपये और एक इट दिया जाता था ।जिससे कि वह अपना मकान बना सके, अपना व्यपार कर सके और अपनी जीविका को चला सके । लोगों को कहा कि तुम्हें दूसरों की चिंता करनी है जिससे कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जा सके। तुम्हे अपनी चिंता नही करनी है तुम्हारी चिंता अपने आप हो जाएगी जब तुम दूसरों की चिंता करोगे । इसी उपदेश्य के साथ महाराजा अग्रसेन जी के जन्मदिन के अवसर पर कई दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा समाज में जागरूकता लाने का काम किया जाता है । इसी के तहत 5 अक्टूबर को मातृ सदन अस्पताल झरिया में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व निशुल्क दवा का वितरण किया जाएगा ।

आगामी 17 अक्टूबर को विशाल व भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी और दोपहर में सामूहिक सहभोज होगा और रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । मौके पर मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल जी, मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त सचिव दीपक अग्रवाल, प्रमोद जलूका, अग्रसेन भवन के अध्यक्ष श्री गोपाल अग्रवाल, महिला महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल, जगदीश तुलसियान जी, द्वारिका प्रसाद गोयनका जी, संयुक्त सचिव अमित बाजोरिया, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, समाज के गणमान्य नागरिक श्री पूर्व पार्षद श्री सुमन अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि शाखा के अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल श्री नथमल अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, अनूप लिल्हा, गणेश अग्रवाल, संजय झुनझुनवाला,शिबू अग्रवाल, श्याम सुंदर मोदी, सत्यनारायण भोजगढ़िया, महेश जलूका, प्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, जामवंती लोहारुका, भारी संख्या में नारी शक्ति की भी उपस्थित रही साथ ही सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *