धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के भेलाटांड मांझी बस्ती में एक अधेड़ व्यक्ति खुद को फंदे से फांसी लगाकर किया आत्महत्या। मौके पर स्थानीय लोग ने इसकी सुचना पुलिस को दिया जंहा पुलिस मौके पर पहुंचकर का जाँच में जुटी। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया की आज सुबह सुचना मिला की उनके सैलून में काम करने वाले उनको लेने आया तो उसका दरवाजा अंदर से बन्द था जिसके बाद पता चला की पास में किरायेदार खुद को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। किरायेदार रामाशीष शर्मा है जो मूलतः बिहार सेखपुरा जिला के बरौना गाँव का निवासी है और यहाँ वह पिछले 25 साल से आसपास में किराया पर रहते आ रहे है जबकि वह धनबाद पुलिस लाइन आईएसएम कुमार हेयर कटिंग सैलून में कार्य करते है। रामाशीष शर्मा अभी हाल ही में अपने गाँव से शनिवार को आये है और उनके बातचीत से वह काफी अपसेट लग रहे थे। जबकि रामाशीष के परिवार में पत्नी 2 बेटे और 4 बेटी है। उनके परिवार को सुचना दे दिया गया। इसलिए इनके बॉडी पोस्टमार्टम कर बिहार ले जाया जायेगा। परिवार गरीब होने की वजह से यहाँ आने असमर्थता जताया है। इसके बाद यहाँ के स्थानीय लोग उनकी बॉडी उनके गाँव ले जाने के तैयारी में जुट गई है।

पुलिस अधिकारी उमेर अहमद ने बताया की रामाशीष शर्मा व्यक्ति यहां पर पिछले 30 वर्षों से अपने जीजा जी के माध्यम से रहकर सैलून में कार्य करते थे। उनके जीजा जी बुलाने के लिए तो दरवाजा अंदर से लोक था काफी खुलाने के बाद नही खोला गया तो इसके बाद आसपास के मदद से दरवाजा तोड़ी गई जिसके बाद वह पंखे से झूम रहे थे इसके बाद पुलिस की सूचना दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर उनकी बॉडी को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *