झरिया । झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन के अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर बुधवार की शाम झरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई । सभा को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्गा पूजा मैं असामाजिक तत्वों पर पहली नजर रहेगी कोई भी आज सामाजिक तत्व किसी भी तरह का हद करते पाए गए तो उत्तर कार्यवाही की जाएगी । साथ ही उन्हों ने कहा कि सभी पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरें लगाए जाए ताकि, पूजा पंडाल में आ रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो । वहीं हर पंडाल में जिला- प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का एक फोन नंबर होगा । जो पंडाल में कई जगह में लगे होंगे, किसी भी आपात स्थिति या किसी तरह की उपद्रव होने के दौरान आप लोग तुरंत थाना को कॉल करें और जानकारी दें, जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी ।

कहा कि कहीं भी किसी पर शक हो तो बिना देर किए पुलिस को सूचित करें। साथ ही पूजा पंडाल में डीजे- बाजा बैंड रहने और सीसीटीवी कैमरा के साथ अग्निशमन यंत्र और प्रशासनिक अधिकारियों का मोबाइल नंबर आम लोगों को उपलब्ध कराएं। वही लोगों से अपील किया कि आप सभी भाईचारे व सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाएं। पूजा के समय प्रशासन की ओर से मूर्ति विसर्जन में जो भी रूट टाइम दिया जाएगा उसी के तहत आप सभी मूर्ति विसर्जन करेंगे। इसके अलावे मूर्ति विसर्जन में खासकर छोटे बच्चों को तालाब में या तालाब के किनारे नहीं जाने दे। इस दौरान काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य व पूजा कमिटी के लोग मौजूद रहे। मौके पर थाना के एएसआई संदीप कुमार, एएसआई सूरज कुमार, एएसआई सौरभ कुमार, एएसआई, एके पांडेय के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता सह झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि केडी पांडे, बिजली विभाग के जेई सतीश कुमार मेहता, झमाडा अधिकार अरुण सिंह, जगदीश गुप्ता, अरिंदम बनर्जी, विष्णु त्रिपाठी, सत्यनारायण भोजगढ़िया, परमेश्वर स्वर्णकार, अवधेश साव, कांग्रेस नेता महेश शर्मा, राहुल केशरी, रवि केशरी, भाजपा नेता अरुण साव, सुमन अग्रवाल कृष्ण अग्रवाल, मुख्तार खान, मोहम्मद नसीम शांति समिति के साथ पूजा कमेटी के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *