कुमार जीतू

कतरास।बाघमारा के बीसीसीएल एरिया 04 अंतर्गत गजलीटांड़ कोलियरी खान हादसा में 64 कोलकर्मियो ने जल समाधि ली थी। आज समाधि स्थल पर BCCL सीएमडी समीरण दत्ता,टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो,पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो,भावी विधायक शत्रुघ्न महतो सहित मृतक के परिजनों ने शहीद स्मारक स्तंभ पर श्रद्धांजलि दी। 29 साल पहले हुए खान हादसे में 64 कोलकर्मी जल में समा गए थे। उनकी याद में सीएमडी ने पौधरोपण कर सुरक्षित माइनिंग का संकल्प लिया।
29 साल पहले 26 सिंतबर 1995 को बीसीसीएल एरिया 4 के गजलीटांड़ कोलयरी के 6 नंबर पिट में बड़ी खान दुर्घटना हुई थी। भारी बारिश के बाद 6 नंबर पिट में पानी भर गया था। इस हादसे में पिट नंबर 6 में काम करने वाले 64 कोल कर्मियों की उसी में समाधि बन गई थी। हर साल 26 सितंबर के दिन उन्हीं कोल कर्मियों की याद में यहां श्रद्धांजलि सभा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *