धनबाद । शहीद निर्मम महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर एनएसजी कमांडों व जिला प्रशासन ने निरीक्षण किया। बताते चले कि भाजपा की प्रमंडलीय परिवर्तन यात्रा का समापन 26 सितंबर को धनबाद में होगा. परिवर्तन यात्रा के समापन पर रणधीर वर्मा स्टेडियम, गोल्फ ग्राउंड में आमसभा होगी. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सभा को संबोधित करेंगे. सभा में स्थानीय सांसद ढुलू महतो, विधायक राज सिन्हा सहित अन्य स्थानीय नेता मौजूद रहेंगे.
