धनबाद । शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल परिसर से अज्ञात अपराधियों ने कार का शीशा तोड़कर 15 हजार नगद और कुछ जरूरी कागजात लेकर फरार हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी सर शर्मिष्ठा दास ने मीडिया को बताया कि सदर अस्पताल कैंपस में गाड़ी लगाकर कोर्ट कैंपस में चली गई । जिसके बाद कुछ ही देर बाद ड्राइवर के द्वारा जानकारी मिली कि उनके कार का कांच टूटा हुआ है और कार में रखे रुपए और जरूरी दस्तावेज लेकर अपराधी मौके पर से फरार हो गए हैं। हालांकि महिला ने घटना की लिखित शिकायत कर दी है।
