धनबाद । उपायुक्त धनबाद व उत्पाद विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को धनबाद उत्पाद विभाग की टीम और निरसा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नकली अंग्रेजी शराब बरामद किया है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये है . निरसा थाना क्षेत्र के इक्की मडाल नामक जगह में छापेमारी टीम ने श्रीनाथ हेंब्रम के घर में छापेमारी कर अवैध नकली मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है . इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अंग्रेजी नकली शराब बरामद किया है . आपको बता दे की पिछले कई दिनों से एक घर में अवैध अंग्रेजी शराब बनाने की शिकायत मिल रही थी . जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को उक्त स्थल पर छापेमारी की इस दौरान तस्कर मौका देखकर भागने में सफल रहा . वहीं पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बनी हुई नकली अंग्रेजी शराब, जिसमे 140 लीटर स्प्रिट, 15 पेटी विभिन्न ब्रांड के नकली अंग्रेजी शराब, ड्राम, गैलन, बोतल, बियर का खाली केन व विभिन्न शराब के कंपनियों के स्टीकर समेत शराब बनाने की अन्य सामग्री को बरामद कर जप्त कर लिया है . मामले को लेकर उत्पाद विभाग के धनबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार शिकायत मिल रहा था. जिसके बाद यह छापेमारी की गई है . जिसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है . वहीं पुलिस तस्करों को पकड़ने का प्रयास कर रही है जल्द से जल्द तस्करों को पकड़ा जाएगा .
तस्कर छापेमारी टीम को देखकर हुए फरार : उत्पाद विभाग अधिकारी,,,,,,
आपको बता दे की छापेमारी टीम को देखते ही शराब तस्कर विकास साहनी व मकान मालिक श्रीनाथ हेंब्रम सकरी गलियों का फायदा उठाते हुए बाइक से घटनास्थल से फरार हो गया । विकास साहनी अवैध अंग्रेजी नकली शराब बनाने का संचालक करता है . वहीं पूर्व में भी विकास साहनी पर अवैध नकली शराब बनाने को लेकर कई मामले दर्ज हैं जो न्यायालय में विचारधीन है .
