कतरास । मंगलवार की सुबह कतरास थाना क्षेत्र के तिलाटांड महिला थाना के समीप में बौराई जेसीबी मसीन ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया. उक्त व्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, ड्राइवर जेसीबी छोड़ कर मौके से फरार हो गया है. घटना के बाद आवाज सुनकर काफी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर दौड़े – दौड़े पहुंचे और देखा तब तक युवक की मौत हो चुकी थी. मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने फोन कर कतरास पुलिस को दिया. इसके बाद सूचना मिलते ही कतरास थाना प्रभारी असीत कुमार सिंह दल- बल के साथ मौके पर पहुचे और जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक कंको का रहने वाला है. वह दिहाड़ी मजदूरी के लिये साइकिल से भटमुड़ना के तरफ जा रहा था. खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे .
