धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के समीप चोरों ने सोमवार की देर रात एक मोबाइल दुकान को अपना निशाना बनाया । जहां चोरों ने हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। बताया जाता है कि स्टेशन रोड स्थित किट्टू मोबाइल नामक दुकान में शटर का ताला तोड़कर मोबाइल सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए है। घटना के संबंध में दुकान संचालक बिट्टू कुमार ने मीडिया को बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह अपना दुकान खोलने पहुँचे, तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद दुकान संचालक ने दुकान में देखा कि चोरों ने आठ मोबाइल फ़ोन, 8 ब्लूएटूथ, 4 ब्लूएटूथ सहित 26 हजार नकद लेकर चोर फरार हो गए। हालांकि मामले की जानकारी सदर पुलिस को दे दिया गया है। जबकि खबर लिखे जाने तक भुक्तभोगी ने सदर थाना में लिखित आवेदन नही किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *