झरिया । सोमवार की रात झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर स्थित मां मंगला चंडी मंदिर परिसर में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वहीं मृतक की पहचान फुलारीबाग निवासी लगभग 45 वर्षीय बिरजू साव के रूप में हुई है । मृतक के परिचित व्यक्तियों ने बताया कि मृतक व्यक्ति काफी दिनों से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था जिस कारण उसकी मौत हुई होगी । मृतक के परिजनों को जैसे ही मामले की सूचना मिली उनके परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को देखते ही बिलख- बिलख कर रोने लगे । स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना फोन का झरिया थाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन दल- बल के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले के जांच में जुट गए हैं ।
काफी लंबे समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा था, परिजन,,,,,,,
वही घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने शव को देखकर उसकी पहचान बिरजू साव के रूप में किया और बताया कि बिरजू काफी दिनों से बीमार चल रहे थे । जिनका इलाज चल रहा था । सोमवार के दिन वह घर से पैसे लेकर दवाई लेने के लिए निकले थे । जिसके बाद रात में उनके मौत होने की जानकारी मिली ।
