झरिया । धनसार थाना के समीप सोमवार की देर शाम बुधन मंडल का शव धनसार पहुँचा। जिसके बाद मृतक के परिवार वाले और स्थानीय लोग शव को धनसार थाना समीप रखकर सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद रहे। वही धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पूरी तरह आक्रोशित लोगों ने ठप कर दिया।

मामले की जानकारी मिलने पर सांसद ढुल्लू महतो पहुँचे। जिसके बाद सांसद ढुल्लू महतो के आवश्वासन पर लोगों ने शव को सड़क से हटाया। मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जबकि धनसार थाना की पुलिस हेलमेट और सेफ्टी ब्रैकेट लिए देखे गए।

मौके पर ढुल्लू महतो ने मीडिया को बताया कि बुधन मंडल की हत्या जिस किसी ने की है। उसको कानूनी सजा दी जाए।

वहीं धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पूरी तरह से ठप है। जबकि स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी।

बताते चले कि झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्ट्री कोलियरी के समीप शनिवार की देर रात अपराधियों ने सिंह मेंशन समर्थक बुधन मंडल को गोली मारी थी। जिसकी इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई है। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। वही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जबकि पुलिस मामले को शांत कराने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *