धनबाद । रविवार की शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया । घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे स्थानीय लोगों की मदद से धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है । हादसे को लेकर बताया जाता है कि रविवार को सरायढेला थाना क्षेत्र के 8 लाइन में एचपी पेट्रोल पंप, जॉय जंक्शन के समीप एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी इक्को कार संख्या जेएच 10 बिवाई – 9152 ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया । जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया ।
बाइक सवार अशोक महतो सुगियाडीह के महतो बस्ती का रहने वाला है जो पेसे से ड्राइवर है और अपने निजी काम से जा रहा था । वहीं घटना के बाद कार चालक मौका देख कर घटना स्थल से कार छोड़कर फरार हो गया । वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने कार को अपने कब्जे में ले लिया ।
