झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में चली गोली । घटना के संबंध में बताया जाता है कि झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में शनिवार की रात बुद्धन मंडल नामक युवक पर अज्ञात लोगों ने गोली चला दी । इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन- फानन में घायल युवक को जोड़ा फाटक स्थित पाटलिपुत्र नर्सिंग होम ले जाया गया । जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।घटना की सूचना पाकर झरिया, धनसार, जोड़ापोखर, तिसरा समेत कई थाने की पुलिस और सिंदरी डीएसपी भूपेंद्र प्रसाद रावत घटनास्थल पर पहुंचे ।पुलिस इस घटना को लेकर हर बिंदू पर जांच करना शुरू कर दिया है।बताया जा रहा है कि बुद्धन बाइक से अपना होटल से अपने घर विक्ट्री कालोनी जा रहा था।तभी घात लगाए अपराधियों ने उसे घेरकर पिठ मे गोली मार दी। बुद्धन जमीन पर गिर गया।गोली की आवाज सूनकर आस- पास के लोग व उसके साथी वहां पहुंचे।इसके बाद उसे अस्पताल ले गए।जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
