झरिया । धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ताकोला के समीप रविवार की देर रात बुधन मंडल की मौत के बाद आक्रोशित लोगों के ने सड़क जाम कर दिया । जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करने का प्रयास किया। आपको बता दें कि गुस्साये स्थानीय ग्रामीणों ने रविवार की शाम धनसार थाना का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी करने लगे । इस दौरान लोगों ने टायर जला कर अपनी आक्रोश व्यक्त किया । वाहनों में तोड़फोड़ करने लगे और पुलिस पर पथराव कर दिया । जिसके सामने पुलिस भी लाचार नजर आई, हालांकि कुछ देर के बाद भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया । इस दौरान झरिया, तीसरा, बोर्रागढ़, धनबाद धनसार थाना समेंत आस- पास के कई थाना की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया । फिलहाल मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है ।

ज्ञात हो कि झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्ट्री कोलियरी के समीप शनिवार की देर रात अपराधियों ने सिंह मेंशन समर्थक बुधन मंडल को गोली मारी थी। जिसकी इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई है। जिसके बाद मामले की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। वही स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जबकि पुलिस मामले को शांत कराने में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *