सिंदरी । प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रखंड टॉपर रही परासबनिया पंचायत के औड़भिठा गाँव के सुहानी कुमारी को अंगवस्त्र और पाठय् सामग्री देकर सम्मानित तथा प्रोत्साहित किया। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी ने छात्रा की इस सफलता पर मुक्तकंठ प्रशंसा की तथा उनके माता पिता को भी बधाई और शुभकामनाए दी तथा आगे भी हर संभव सहयोग देने की बात कही। आशा देवी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतर काम कर रही है।
हवाई जहाज चलाने से लेकर घर संचालन तक महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रही है। इस वर्ष यूपीएससी जेपीएससी तथा विभिन्न परीक्षाओं में लड़कियाँ अव्वल आयी है। इस अवसर पर शिक्षक संघ के सचिव स्वपन कुमार महतो ने मैट्रिक परीक्षा के प्रखंड टाॅपर सुहानी कुमारी को बधाई एवं शुभकानाएं दी। मौके पर प्लस टू विद्यालय के शिक्षक खमा कुमारी, शिक्षक कैलाश गोराई पंसस शकुंतला कुमारी, पंसस रोहित महतो, माता अनिता देवी, पिता सपन रवानी, मनोज रवानी, बबलु महतो, अशोक कुमार महतो, शशि महतो, आकाश महतो आदि उपस्थित थे।
