अजय कुमार जीतू
कतरास । कोयला मजदूरों का बकाया मान्यदेय,पानी , बिजली, पद्दोन्नति, आवास मरम्मती,सहित 33 सूत्री मांगों को लेकर बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री सह एच एम एस के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने महाप्रबंधक सिजुआ पी के दुबे के साथ क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में क्षेत्रीय प्रबंधन के साथ वार्ता की। जीएम पी के दुबे ने कहा कि सभी मांगो को लेकर जल्द ही पहल करते हुये अविलंब समाधान करने व मुख्यालय स्तर की मांगो को मुख्यालय स्तर पर निदान करवाने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व संघ के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी व फूल माला से श्री सिंह की जोरदार किया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से महाप्रबंधक पी के दुबे, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक एस पी राय,क्षेत्रीय अभियंता असैनिक राजेश कुमार
बी जे के एम एस के तरफ से पी मुरलीधरन, रमेश सिंह,आनंद सिंह,महेश सिंह,पवन प्रसाद, सुदर्शन चौहान, मो इस्तियाक अहमद ,गोलबाबू अंसारी,माधो सिंह, बालेश्वर पाठक,बैजनाथ रवानी,सत्रुधन चौहान,मुमताज, मो आलम ,सोनू झा, राजेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।
