झरिया । मारवाड़ी विद्यालय झरिया में सोमवार को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मैट्रिक परीक्षा 2022 में विद्यालय स्तर पर टॉप टेन छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मैडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान कार्यक्रम में मौजूद मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के संयुक्त सचिव संजय झुनझुनवाला ने कहा कि सफलता मेहनत का प्रतिफल होती है। सफल छात्र छात्राएं विद्यालय अपने परिवार एवं समाज के गौरव हैं ।

विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर बंका ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं से जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने की कामना की। सचिव गणेश अग्रवाल ने कहां की छात्र छात्राओं ने सफलता पाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इसी तरह सभी परीक्षाओं में सफलता मिले या उनकी कामना है।

कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त सचिव संजय झुनझुनवाला, विद्यालय अध्यक्ष श्यामसुंदर बंका,
, सचिव गणेश अग्रवाल, सदस्य अमित अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच झरिया के सचिव अनूप मित्तल, प्रधानाध्यापक मुक्तेश्वर मिश्र, सह प्रभारी मनोज कुमार रवानी प्राथमिक विभाग की प्रधानाध्यापिका सपना सिन्हा विज्ञान शिक्षक संजय भट्ट कंप्यूटर शिक्षक संजीत जायसवाल ने के टॉप टेन छात्र-छात्राओं प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया।
धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक मुक्तेश्वर मिश्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *