धनबाद । धनबाद में एक तरफ लोग भारी बारिश से परेशान हैं । वहीं दूसरी तरफ सोमवार की देर शाम रेलवे अस्पताल में आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। बताया जाता है कि पूर्व मध्य रेलवे मंडल अस्पताल में सोमवार की देर शाम छत पर केबल में अचानक आग लग गई । जिससे अस्पताल में भर्ती मरीज में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। वहीं आगलगी घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *