धनबाद । धनबाद थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के समीप मंगलवार की सुबह एक गद्दा दुकानदार को अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे और रॉड से मार कर घायल कर दिया ।घटना से क्षेत्र में अफरा – तफरी मच गई और काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह जावेद नामक दुकानदार पर कुछ अज्ञात युवकों ने एकाएक हमला बोल दिया । इस दौरान दुकानदार पर जमकर लाठी- डंडे व रॉड से वार किया गया । जिससे दुकानदार लाहुलुहान हो गया । कुछ देर में ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी जिसे देखकर युवक मौके से फरार हो गए । वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने धनबाद पुलिस को दे दी है । सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

मैं अपनी दुकान चलाता हूं और मैं किसी से कोई मतलब नहीं रखता हूं : जावेद, पीड़ित दुकानदार,,,,,
वही मामले को लेकर दुकानदार जावेद ने बताया कि मैं यहां पर अपनी गद्दे का दुकान चलाता हूं । मेरा किसी से कोई लेना-देना भी नहीं है । मगर आज सुबह मैं अपने दुकान पर बैठा था, इस दौरान कुछ अज्ञात युवक आएं और अचानक मुझ पर हमला बोल दिया । मारपीट के बाद वह लोग हमारा मोबाइल भी छीन कर ले गए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *