राज्य के 100 साहित्यकारों को किया जायेगा सम्मानित,

धनबाद । हिन्दी साहित्य विकास परिषद् ट्रस्ट अपने 45वें स्थापना दिवस पर झारखण्ड के एक सौ साहित्यकारों को सम्मानित करेगी. साथ ही राज्य एवं शहर के 11 समाजसेवियों को भी सम्मानित करेगी. यह जानकारी ट्रस्ट के सचिव राकेश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर दी. ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय आनंद ने बताया कि
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बॉलीबुड की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका पलक मुच्छाल व पलाश मुच्छाल के द्वारा संगीतमय प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम 29 सितंबर को शहर के गोल्फ ग्राउण्ड में संध्या 7.00 बजे से प्रारम्भ होगा। गायिका पलक मुच्छल हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की हार्ट सर्जरी करवाती हैं. इस कार्यक्रम से अर्जित राशि भी पलक हार्ट फाउण्डेशन को दी जायेगी जिससे हार्ट से ग्रसित बच्चों की हार्ट सर्जरी हो सके. पास के माध्यम से कार्यक्रम में प्रवेश मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *