धनबाद । धनबाद जिला पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में रविवार को डीसी माधवी मिश्रा और एसएसपी एचपी जनार्दनन के संयुक्त नेतृत्व में धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया गया। धनबाद जेल पहुंचे अधिकारियों के द्वारा अलग अलग टीम बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और अस्पताल की जांच की गई। विभिन्न टीमों के द्वारा जेल के हर वार्ड को बारीकी से खंगाला गया और उनकी जांच की गयी।

हालांकि इस छापेमारी के क्रम में कहीं से किसी भी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई. इस औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा की व्यवस्था, सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, अस्पताल की व्यवस्था, रसोई घर का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *