धनबाद । शनिवार देर रात्री धनबाद जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित 8वां फारु बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया। इस बार, असर्फी हॉस्पिटल ने इस चैंपियनशिप को प्रायोजित किया और इसका आयोजन धनबाद के इनडोर स्टेडियम में किया गया। इस अवसर पर असर्फी हॉस्पिटल के साईओ एवं समाजिक कार्यकर्ता श्री हरेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को प्रेरित किया और तनावमुक्त रहने के उपायों पर विचार साझा किए। इस 8वां फारु बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का सुभारंभ मुख्य अतिथि में असर्फी हॉस्पिटल के साईओ एवं समाजिक कार्यकर्ता हरेंद्र सिंह, धनबाद जिला बैडमिंटन संघ के सचिव सम्राट चौधरी एवं डा० रॉकी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस आयोजन के आयोजक विशाल गुप्ता, जावेद जी, रवि कुमार, राजेश हेम्ब्रम, खिलाड़ियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में श्री हरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए यह बताया कि किस प्रकार खेल खेलना और खेलों की भावना हमें तनाव से दूर रखने में मदद करती है। उन्होंने सभी को सुझाव दिया कि खेल और शारीरिक गतिविधियां मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं, और ये हमें जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं।


बैडमिंटन चैंपियनशिप के सफल समापन के बाद प्रथम विजेता राजेश हेंब्रम, सुजल द्वितीय विजेता उदित दयाल, शलेन शर्मा एवम तृतीय विजेता विशाल गुप्ता, मयंक को पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र सिंह ने हमेशा स्वास्थ्य और सामुदायिक कल्याण को प्राथमिकता दी है, और इस आयोजन के माध्यम से उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का अपना उद्देश्य फिर से साबित किया। इस आयोजन ने न केवल बैडमिंटन के प्रति लोगों की रुचि को बढ़ाया बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जो कि आजकल के तनावपूर्ण जीवन में एक अहम पहलू है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *