झरिया । चिल्ड्रेन पार्क मे राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी जी प्रतिमा स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री अविनाश पांडेय जी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी के निर्देशानुसर आज झरिया मे केंद्र सरकार के द्वारा लाए गए अग्निपथ योजना के खिलाफ संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य संतोष कुमार सिंह ने कहा झुठ पर सच भारी रहेगा। कांग्रेस का सत्याग्रह जारी रहेगा। श्री सिंह ने कहा अग्निपथ योजना का औचित्य पर सवाल खड़ा करते हुए कहा जब प्रत्येक वर्ष पचास हजार भर्ती नियमित है ।
जिसमे पेंशन भी है टीए डीए मेडिकल सुविधा के साथ साथ सर्वोच्च बलिदान देने वालो को विशेष ख्याल रखा जाता है। जब देश मे नियमित भर्ती प्रक्रिया है तो अग्निपथ की आवश्यकता क्या है।सरकार का ये योजना नौजवानो के साथ छलावा है अग्निपथ योजना युवाओ को अग्नि मे झोंकने वाला योजना है।श्री सिंह ने कहा केन्द्र सरकार के पास 28 लाख नौकरिया रिक्त पडा हुआ है फिर सेना मे मोदी सरकार ठेकेदारी प्रथा क्यू लागू करना चाहती है। मोदी सरकार के मंत्री अग्निपथ योजना के फायदा ऐसे गिना रहे हैं जैसे रेलवे-स्टेशन पर खटमल की दवा बेच रहे हो।
उन्होने कटाक्ष करते हुए कहा भाजपाई बोल रहे हैं अग्निपथ से रिटायर होने के बाद 20 लाख रुपए मिलेगा मगर बैंक एकाउंट वही होगा जिसमे 15 लाख रुपए कालाधन वाला आया था। श्री सिंह ने कहा जब देश मे 55 हजार सैनिक प्रत्येक वर्ष रिटायर हो रहे हैं तो फिर भरी जवानी मे रिटायर होने का एहसास कराकर मोदी सरकार क्या संदेश देना चाहती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय बोल रहा है विपक्ष के उकसाने पर देश मे हिंसा हो रही है अगर ऐसा होता तो देश मे मोदी जी प्रधानमंत्री नही होते।
उक्त सत्याग्रह आंदोलन की अध्यक्षता झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बरनवाल और इम्तियाज अली ने संयुक्त रूप से किया।
