झरिया । रविवार को झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला स्थित नागेश्वर शिव मंदिर परिसर में अचानक गोफ बन गया । जिससे गैस रिसाव हो रहा है । घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई । स्थानीय लोगों के अनुसार गोफ की गहराई लगभग 100 फिट गहरा हो सकता है । बताया जाता है कि शिव मंदिर परिसर में गणेश पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन को लेकर लाया गया एक जनरेटर और डीजे का कुछ सामान घटना में गोफ के अंदर समा गया । जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताया जा रहा है । घटना की जानकारी लोगों ने बीसीसीएल प्रबंधन को दिया । सूचना के बाद बीसीसीएल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोफ की भराई शुरू कर दी । स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोफ की भराई में BCCL प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है जिस कारण स्थानीय लोगों में BCCL के प्रति गुस्सा वयाप्त है ।
गोफ से रिसाव नहीं हो रहा है।मौसम के बदलाव के कारण वाष्प निकलता दिख रहा है। जांच मे तापमान चालीस डिग्री के आस- पास हैकोई जहरीला गैस नहीं है।पीआर मुखर्जी, अधीक्षक, माइंस रेस्क्यू स्टेशन धनसार
गोफ व भुधसान की सूचना के बाद राजापुर परियोजना पीओ सहित एरिया सेफ्टी के अधिकारियों ने क्षेत्र का निरक्षण कर बालू भराई का काम शुरू कर दिया है।लगातार बारिश केचलते दिक़्क़त आ रही है।सोमवार को उस क्षेत्र का स्वयं निरिक्षण कर आगे की कारवाई करूंगा।अनिल कुमार सिंहा,महाप्रबंधक, बस्ताकोला
