धनबाद । हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस का विधिवत उद्घाटन रविवार को हुआ, इस दौरान धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा, पूर्व सांसद पीएन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई है।इसी क्रम में धनबाद रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन आई जिससे धनबाद वासियों में खुशी की लहर है। मौके पर भाजपा विधायक राज सिन्हा, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व सांसद पीएन सिंह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल समेत कई नेता और वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *