कुमार जीतू
कतरास । जोगता थाना क्षेत्र के बेलदारिया बस्ती के आगे पंजाबी मोड़ से पूर्व सुनसान स्थान पर कतरास से तगादा कर लौट रहे बाइक सवार रवि साव व जितेन्द्र गोश्वामी से लुटेरो ने लगभग 40 हजार से लूटकर भागने लगे,भागने के क्रम में अपराधी का एक बाइक खराब हो गया था,जिसे छोड़कर दूसरे बाइक से भाग गया। मौके पर मौजूद लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। छिनतई कर भागने के क्रम में अपराधी का बाइक हुआ खराब होने से बाइक छोड़कर भाग गया , बाइक के डिक्की में 2 बम को पुलिस ने बरामद किया है। भुगतभोगी कतरास से तगादा कर धनबाद मनाईटांड लौट रहा था ,तभी अपराधियो ने पीछाकर कर हथियार के बल पर उक्त घटना को अंजाम दिया,भुगतभोगी ने बताया कि अपराधी नया मोड़ से ही उनका पीछा कर रहा था।
पीड़ित पी एन जी कंपनी के अधिकारी बताये जा रहे है,
रवि साव व जितेन्द्र गोश्वामी को उपचार के लिये जोगता पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है,घटना के बाद चौक चौराहे में जांच अभियान लगा दिया है। घटना के बाद जोगता व तेतुलमारी पुलिस पहुचकर मामले की जांच में जुट गई है,पुलिस ने घायल भुगतभोगी को उपचार के लिये भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज की प्रक्रिया जारी था।
