धनबाद । धनबाद में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं है । चोर अब खाली मकान और मंदिर को अपना निशाना बना रहे हैं। जहां शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया । मंदिर में चोरी की घटना धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर माडा कॉलोनी में हुई। जहां शिव शक्ति मंदिर में अपराधियों ने दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे रुपए और पूजा में उपयोग आने वाले बर्तनों को लेकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब मंदिर के पुरोहित अनिल पाठक पहुंचे, तो उन्होंने मंदिर प्रांगण में टूटे हुए ताले देखें। जिसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। मंदिर के पुरोहित ने बताया कि चोरों का आतंक बढ़ा हुआ है। अब मंदिर को भी निशाना बनाने से अपराधी बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
