धनबाद । शनिवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खुदिया नदी में पानी में तैरता मिला शव। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । मौके पर स्थानीय लोगों की भिंड जुट गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने शनिवार की सुबह नदी में शव तैरता देखा जिसके बाद मामले की सूचना गोविंदपुर पुलिस को दे दिया है। जिसके बाद सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को निकालने की कोशिश में जुट गई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक शव को नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका है। वहीं स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है।
