कतरास । बहू के द्वारा मारपीट कर ससुर की हत्या करने का एक शर्मनाक मामला झारखंड के कतरास के तेतुलमारी से सामने आया है । आपको बता दें कि शुक्रवार को ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के निछनी में का है । जहां बहु की मारपीट से लगभग 60 वर्षीय ससुर अलाउद्दीन अंसारी की मौत हो गई. घटना को लेकर मृतक अलाउद्दीन अंसारी की पत्नी नूरजहां खातून ने ईस्ट बसुरिया ओपी में लिखित शिकायत की है. मामले को लेकर ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि मृतक के पत्नी नूरजहां खातून ने अपने बहु नजमा खातून सहित अन्य लोगों के द्वारा मारपीट करने और उसकी वजह से अलाउद्दीन अंसारी की मौत की शिकायत की है। घटना की जांच के बाद कार्यवाई की जायेगी। मृतक के पत्नी के शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *