धनबाद । शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में सुरक्षा ऑडिट को लेकर शुक्रवार को सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी पहुंची. एसएसपी के निर्देश पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ बैठक कर अस्पताल की सुरक्षा से संबंधित मैप तैयार किया. सुरक्षा के दृष्टिकोण से अस्पताल परिसर में क्या-क्या इंतजाम किए जायेंगे. इस पर निर्णय लिया गया. सुरक्षा ऑडिट को लेकर आयोजित बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सह अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ ज्योति रंजन प्रसाद, अस्पताल की सुरक्षा के नोडल पदाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सुमन समेत अन्य मौजूद थे ।
