फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले के होटल संचालक पर मामला दर्ज करे पुलिस- बप्पी बाउरी

धनबाद । सर्किट हाउस धनबाद में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की एक बैठक हुई। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामजीत भुइंया ने की। रामजीत भुइंया ने कहा कि झरिया थाना क्षेत्र के रहने वाली नाबालिग दलित युवती से रेप करने वाले युवक को आठ दिनों बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसमें या तो पुलिस की नाकामी है या फिर पुलिस आरोपी को सपोर्ट कर रही है। अगर जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो एससी झरिया थाना के सामने विरोध- प्रदर्शन करेगा। प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने कहा कि पुलिस अभी तक न तो आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है और ना ही होटल संचालक पर कार्यवाई हुई। नाबालिग युवती का आधार कार्ड कहां से और किसने बनवाया, इसपर पर अभी तक पुलिस ने जांच नहीं किया है। बप्पी बाउरी ने कहा कि पुलिस एक नेता के दबाव में अरोपी को बचा रही है जो पुलिस की छवि को खराब कर रहा है। इस दौरान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामजीत भुइंया, प्रदेश मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, बलराम हरि, बिनेश भुइंया, राजेश हाड़ी, संजय बागती, बासुदेव ऋषि, रवि कुमार भुइंया, गौतम दास, पिंटू भुइंया, विशाल बाल्मीकि, बबलू हाड़ी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *