धनबाद । जिले के केंदुआडीह थाना अंतर्गत गोन्दुडीह कोलियरी कांटा पर रविवार को आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति की जांघ में गोली लगी।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोन्दूडीह कोलियरी कांटा पर रंगदारी को लेकर दो पक्षों में तनाव चल रहा है। जिसमें एक गुट ने दूसरे गुट के शीतल यादव नामक व्यक्ति पर 5 गोली चलाई। जिसमें एक गोली शीतल यादव के जांघ में लगी। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *