अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर पूर्व अध्यक्षों का सम्मान समारोह तथा बालियापुर के गांव में आनंद सबके लिए कार्यक्रम रखा गया
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के 38 वें स्थापना दिवस के पूर्व संध्या में शाखा के पूर्व अध्यक्षों के सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह में शाखा को स्थापना काल से अपना पूर्ण सहयोग व मार्गदर्शक श्री राजकुमार अग्रवाल जी, शाखा अध्यक्ष श्रीमती निशा शर्मा जी व शाखा कोषाध्यक्ष श्री अमित बाजोरिया जी मंच पर आशिन थे।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सचिव अनूप कुमार मित्तल जी ने किया।
सर्वप्रथम गण्यमान जनों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत तरीके से शुरुवात की गई।
तदोपरांत शाखा अध्यक्ष निशा शर्मा जी आये हुए सभी पूर्व अध्यक्षों व शाखा सदस्यों का अभिवादन किया।
उसके उपरांत शाखा के अभिभावक श्री राजकुमार अग्रवाल जी, पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण बंसल जी, श्री विनोद कासट जी, श्री रमेश बंसल जी व शाखा पदाधिकारियों द्वारा केक काटा गया।
सम्मान समारोह के दौरान पूर्व शाखा अध्यक्षों में श्री अरुण बंसल, श्री विनोद कासट जी, श्री रमेश बंसल जी, श्री असीम अग्रवाल जी, श्री ललित अग्रवाल जी श्री बिनोद शर्मा जी, श्री राजेश जालुका जी, श्री विवेक लिल्हा जी, श्री बिनोद अग्रवाल जी, श्री दीपक अग्रवाल जी, श्रीमती सीमा अग्रवाला जी, श्री अजय अग्रवाल जी, श्री गणेश अग्रवाल जी, श्री राजीव सौवांतिया जी व श्री श्याम सुंदर शाह जी को सम्मान स्वरूप पगड़ी व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
पूर्व शाखा अध्यक्षों ने सम्मान प्राप्त होने पर अपने संबोधन में वर्तमान समिति के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित की व आभार जताया।
साथ ही शाखा के क्रियाकलापों पर अपने विचार रखे।
अंत में शाखा सह सचिव श्रीमती नीतू अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को समापन किया गया।
उसके बाद बलियापुर के गांव में एकल विद्यालय में झरिया शाखा द्वारा एकल विद्यालय के बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया साथ ही साथ बच्चों के साथ सदस्यों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया। इसके पहले वहां के बच्चों ने सभी अतिथियों का स्वागत लोकगीत गाकर व तिलक करके किया।
मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के सभी सदस्य मौजूद थे।
