धनबाद । जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईपीआरडी ने एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो बनाया है। जिससे लोगों को धनबाद में पर्यटन और पर्यटक स्थलों की जानकारी से रूबरू कराया जा सके। इस डॉक्यूमेंट्री में अभिभावकों तथा स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए अपील की गई है कि प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों का आनंद उठाने के लिए धनबाद में के स्थान हैं। धनबाद के कई क्षेत्रों में पुरानी सभ्यता व संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा लोगों को मोहित कर देगा। इंफॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ( आईपीआरडी धनबाद) के इस सार्थक पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी (डीपीआरओ) ईशा खंडेलवाल नि:संदेह बधाई की पात्र हैं। यह उनकी सार्थक सोच और पहल का परिणाम है कि जन-जन धनबाद के अनछुए क्षेत्र और जानकारी लोगों तक पहुंच सकी।
वही डीपीआरओ ईशा खंडेलवाल कि यह सोच व दूरदर्शिता आने वाले समय मे मिल का पत्थर साबित होगी। डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को कई नई चीजें की जानकारी हुई तथा धनबाद में पर्यटन की असीम संभावनाओ से अवगत हुए। डॉक्यूमेंट्री निर्माण करने वाली टीम की मेहनत भी आईपीआरडी के वीडियो में साफ दिखता है। जिसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र हैं। डॉक्यूमेंट्री की बेहतरीन शूटिंग और एकत्र की गई जानकारी एक सराहनीय प्रयास है।
धनबाद में अंग्रेजों के जमाने का तोपचांची झील तथा उससे जुड़े विज्ञान के फार्मूले पर वाटर सप्लाई तथा रेन हार्वेस्टिंग के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है। जबकि इसी कड़ी में मैथन डैम, पंचेत डैम, भटिंडा फॉल भी लोगों के दिलो-दिमाग में ताजगी और स्फूर्ति लाने के लिए रोचक स्थान है। इन पर्यटन स्थलों में बच्चों को सीखने के लिए काफी कुछ मौजूद है। वही आज के भागम-भाग जिंदगी में दिल-दिमाग और शरीर को तंदुरुस्त तथा स्वस्थ बनाने के लिए धनबाद के कई पर्यटन स्थल लोगों को आकर्षित करती है।
