अजय कुमार जीतू
बी सी सी एल अधिकारी व कर्मी की सक्रियता रंग लाया
कतरास ।सि जुआ 2 नo, सि जुआ स्टेडियम, पुराना श्याम बाजार, जोगता शिव मंदिर, जोग ता 15 नo, तुरिया पट्टी सहित आस-पास के इलाकों में विगत 15 दिनों से जलापूर्ति ठप रहने के कारण लगभग 15 हजार की आबादी प्रभावित थी आज से जलापूर्ति शुरू हो गई। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। V24x7 भारत न्यूज एवं न्यूज 365 में संयुक्त रुप से प्रकाशित समाचार एवं ग्रामीणों की आक्रोश को देखते हुए बीसीसीएल प्रबंधन काफी रेस हो गया था।
मोटर चोरी होने के कारण खाद का पानी की जलापूर्ति पूरी तरह बाधित थी बीसीसीएल प्रबंधन के एम यादव द्वारा आश्वासन मिला था कि जल्द ही मोटर लगाकर जलापूर्ति की जाएगी आज आश्वासन पूरा हुआ, मोटर लगा दी गई है, आज से जलापूर्ति शुरू हो गई है, बीसीसीएल प्रबंधन के एम यादव को ग्रामीणों ने बहुत-बहुत बधाई दी इस नेक कार्य के लिए, आज से जहां तक इस मोटर की पानी जाती थी वहां पानी पहुंचने लगा है ग्रामीणों में काफी खुशी की लहर दौड़ पड़ी, बीसीसीएल प्रबंधन की भूरी भूरी प्रशंसा करते नहीं थक रहे ग्रामीण।
