सिंदरी । भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण की ओर से आपातकाल के विरोध में सिंदरी नगर में धरणा सह जनसभा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंदरी नगर भाजपा के अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने किया और संचालन जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरी ने किया। कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में बोकारो विधायक वीरंची नारायण उपस्थित थे।कार्यक्रम में।निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह, सिन्दरी विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सभा को सम्बोधित करते हुये विधायक वीरंची नारायण ने कहा कि काँग्रेस पार्टी ने 25 जून 1975 को श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में जिस तरह आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की उसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।अपनी सत्ता बचाने के लिए श्रीमती इंदिरा गाँधी ने देश को आपातकाल की अग्नि में झोंक दिया। मीडिया को प्रतिबंधित करने के साथ साथ सारे विरोधी दल के नेताओ को जेल में डाल दिया गया।श्रीमती गाँधी ने काँग्रेस के उन नेताओं को भी जेल में डाला जिससे उनको भय था।

सिर्फ एक ही विचारधारा के लोगो को जेल नही जाना पड़ा और वो विचारधारा थी वामपंथी विचारधारा।उन्होंने कहा कि देश के लिए वामपंथ सबसे बड़ा खतरा है। कार्यक्रम में कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, वरीय जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह,जिला महामंत्री निताई रजवार,एस सी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जया कुमार, सिन्दरी के वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश सिंह एवं दीपक कुमार दिपु,जिला कार्यसमिति सदस्य राकेश तिवारी,ब्रजेश सिंह, सुमन चौधरी,सिन्दरी नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह,बलियापुर पूर्वी के अध्यक्ष आशीष मुखर्जी,

बलियापुर पश्चिमी के अध्यक्ष मन्तु रवानी,कलियासोत के अध्यक्ष गोपाल भारती युवा मोर्चा के जिला मंत्री अरविन्द सिंह, सिन्दरी नगर के उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा,धीरज सिंह,नगर मंत्री राजेश शर्मा, ज्ञानमोहन सिंह,सुनीता उपध्या ओबीसी नगर अध्यक्ष रविकांत शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अणिमा सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष नकुल सिंह,एस सी मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप हांडी,अल्पसंख्यक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह,आदि अनेकों कार्यकर्ता एवं सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *