निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज जामताड़ा स्थित अपने आवास पर ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए। सभी ने एकजुट होकर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके महान योगदानों को याद किया। मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मौके पर राजीव गांधी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने भारत को 21वीं सदी में ले जाने की नींव रखी। उनके नेतृत्व में देश में कंप्यूटर क्रांति, संचार क्रांति और पंचायती राज जैसी ऐतिहासिक पहलें हुईं, जिन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अंसारी ने राजीव गांधी को देश का सर्वोत्तम नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जो नीतियाँ बनाई, वे आज भी हमारे देश के विकास की धारा को प्रवाहित कर रही हैं।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा राजीव गांधी ने हमेशा देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास किया। उनके विचार और नीतियाँ आज भी हमें प्रेरणा देती हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के हर वर्ग का उत्थान करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राजीव गांधी जी के सपनों को पूरा करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने राजीव गांधी के योगदानों का स्मरण किया और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर मुक्ता मंडल, विजय दुबे,।अजीत दुबे, प्रभु मंडल, पूर्णिमा धार, नंदकिशोर सिंह, मास्टर दाऊद, सुधीर किसको, मंगली मुर्मू, मिरुदी सोरेन, बसंती हेंब्रम, कालिदासी, तनवीर आलम, दानिश रहमान, विनोद छतरी,।अमरनाथ मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *