धनबाद । जिले के महिला थाना में शुक्रवार की दोपहर एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया। जिसमें एक गांव से काफी संख्या में ग्रामीण महिला थाना पहुंचकर एक युवती के पक्ष में हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस ने सभी को शांत कराया और मामले में जांच करने की बात कह कर लोगों को शांत कराया।

वही युवती पक्ष का आरोप है कि पठानकोट में पदस्थापित भारतीय सेना का एक जवान ने उसके साथ शादी रचाई है और अब वह उसे छोड़कर किसी अन्य युवती से शादी रचाने जा रहा है।

जबकि युवक पक्ष का कहना है कि युवती उसकी बहन के समान है। उन दोनों की कोई शादी नहीं हुई है। इस बात की जांच पठानकोट सेना कार्यालय द्वारा भी किया गया था। जिसमे युवती का आरोप बेबुनियाद निकला है। युवती बेवजह हंगामा मचा रही है। आरोपी युवक के भाई ने कहा कि युवती द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की पुलिस जांच करा ले, वह निराधार निकलेगा। युवती सुनियोजित तरीके से सेना के जवान को फंसा कर आर्थिक दोहन का मंसूबा पाले हुए है।
इस संबंध में वहां मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों का मेल मिलाप होता था, परंतु युवक-युवती का संबंध पति पत्नी जैसा था या भाई बहन का… इसे बता पाना फिलहाल मुश्किल है।

वही युवती ने मीडिया को बताया कि दहेज के लालच में युवक उसे छोड़कर किसी अन्य युवती से शादी रचा रहा है। युवक ने उसके साथ वर्ष 2019 में एक कमरे में शादी रचाया था। हालांकि युवती द्वारा शादी का कोई भी प्रमाण पेश नहीं किया जा सका है। जिससे मामला पेचीदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *