Bccl के सीएमडी श्री समीरण दत्ता जी से एच.एम.एस के प्रदेश उपाध्यक्ष सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह मुलाकात की और महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया।

1)क्लर्क के नियुक्ति पर विसंगतिया हैं उसको दूर कर सभी कार्यरत श्रमिकों को क्लर्क बनाने के लिए चर्चा किया गया जिस पर सीएमडी ने सहमति प्रकट किया और सीएमडी ने अपने द्वारा गठित कमेटी की सूचना दी।
2)कोरोना के दौरान श्रमिक दीपक महतो और सुनील कुमार की मृत्यु हो गई थी उसके परिवार को जल्द से जल्द पेमेंट और एंप्लॉयमेंट दिया जाए।
3)मृतक कृष्णा की पत्नी को अभिलंब शपथ पत्र देकर नियोजन दिया जाए।
4)डंपर ऑपरेटर नागेश्वर पासी के साथ घटी घटना को प्रकाशित किया और उनको अनफिट कर परिवार को नियोजन दिया जाए
4)जितने भी मृतक के परिजनों को नियोजन नहीं मिला है उसको जल्द से जल्द नियोजन दिया जाए क्योंकि 1/06/2020 से कोई भी नियोजन निर्गत नहीं किया गया है शिर्फ एस ओ पी बना कर छोड़ दिया गया। सीएमडी साहब ने सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। मौके पर पी मुरलीधरण,रमेश सिंह एवं यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *