धनबाद । बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर अपराहन 12:30 बजे से 4:00 बजे तक अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में प्राथमिक शिक्षकों ने दिया धरना.अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने  बताया कि शिक्षा एवं शिक्षक हित को लेकर 14 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया गया है. हम शिक्षक हैं शिक्षक ही रहने दिया जाए विद्यालय को प्रयोगशाला ना बनाया जाए इसी मांग को लेकर आज रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना देकर शिक्षा मंत्री से मांग करते हैं.

बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने का दवाब शिक्षक पर बनाया जाता है. हम सभी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने को हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन इसके अंदर महीना दर महीना वेतन स्थगित करने का आदेश दिया जाता है, जबकि अधिकांश विद्यालयों में टैब और डिवाइस खराब है.इसके वजह से व्यक्तिगत मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी विभागीय कार्यों में किया जाता है जिसे अभिलंब हटाया जाए.लगभग 25 वर्षों से प्रोन्नति नहीं मिलने के कारण प्रधानाध्यापक एवं स्नातक प्रशिक्षित प्रोन्नति से भरे जाने वाले सारे पद रिक्त है इसे अविलंब भरा जाए.

अत्याधिक रिपोर्टिंग के दवाब के कारण शिक्षक मानसिक तनाव में आकर गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं इस दबाव से हटाया जाए. हम सभी शिक्षक को सिर्फ पढ़ाने का काम दिया जाए ना कि अन्य काम देकर शिक्षा से वंचित ना किया जाए इससे बच्चे पर प्रभाव पड़ते हैं और उनका असर हम सभी शिक्षक पर पढ़ते हैं जिससे बदनामी होती है। इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि हम सभी प्राथमिक शिक्षक को सिर्फ पढ़ाने का ही काम दिया जाए और अन्य काम के लिए ना लगाया जाए इन्हीं तमाम 14 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से मांग करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *