सिंदरी । अस्मित न्याय मंच सिंदरी की विस्तारित बैठक बिरसा समिति सिंदरी में संपन्न हुई। बैठक में मंच के संयोजक विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि डीनिबिली स्कूल सिंदरी का छात्र अस्मित अकाश की स्कूल कक्ष में रहस्यमय मौत के लगभग तीन माह बीतने के बाद भी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। शांतप्रिय सिंदरी क्षेत्र में रहनेवाले तमाम लोगों में अशांति का वातावरण बना हुआ है। विद्यालय प्रबंधन और पुलिस जांच प्रक्रिया में कोताही बरत रही है। न्याय के लिए अस्मित न्याय मंच की ओर से क्रमबद्ध आंदोलन चलाए जा रहे है।

इसी क्रम में आगामी 25 जून को धनबाद जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर एकदिवसीय धरना देने का फैसला लिया गया है। बैठक में मंच की ओर से सिंदरी के तमाम संगठनों और सामाजिक व्यक्तियों से धरना कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई।

धरना के उपरांत उपायुक्त धनबाद को मांग पत्र सौंपा जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता धर्मशिला देवी ने की बैठक में संयोजक विकास कुमार ठाकुर, सुरेश प्रसाद, कृष्णा प्रसाद महतो, गौतम प्रसाद, बासुमाती स्वैंन, धर्मराज सिंह, सुबल चंद्र दास, मृदुला पुस्तैदली,अनिल शर्मा, प्रफुल कुमार स्वैंन, राम प्रसाद मंडल, लोगन हेंब्रम, दीपक कुमार बनर्जी, राम लायक राम, शमीला कुमारी, सोनू कुमार, राजू बाउरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *