अजय कुमार जीतू
कतरास । नगरीकला दक्षिणी पंचायत सचिवालय में मुखिया अशोक ठाकुर व नगरीकला उत्तर के पंचायत सचिवालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने नवनिर्वाचित मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो, उप मुखिया लक्ष्मी बाउरी न व 9 वार्ड सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुई कहा कि सभी लोग 5 साल के कार्यकाल में अपनी कार्य को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे ।

ताकि पंचायत में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके।लक्ष्मी बाउरी ने ऊषा देवी को 1 वोट से पराजित कर उपमुखिया बनी। मौके पर पंचायत समिति सदस्य अजित महतो,बी पी आर नीरज श्रीवास्तव,कोडिनेटर जोगेंद्र प्रसाद, नवीन कुमार, योगेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य सिमा देवी, बबली देवी, अनिता देवी, ऊषा देवी,सुनीता कुमारी , गीता देवी व अन्य वार्ड सदस्यों ने भी शपथ ली।

बी ड़ी ओ व मुखिया ने सभी को माला देकर व गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मौके पर निवास कुम्हार, बबलू कुमार,भोला महतो, बनमाली महतो,तारकेश्वर महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *