बलियापुर । बलियापुर थाना क्षेत्र के रखितपुर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर भनती नामक व्यक्ति बड़े पैमाने पर रेलवे और बीसीसीएल का लोहा चोरी करवा कर पिकप वैन से निरसा में ठठेरा नामक व्यक्ति को बेंचता है।पूर्व में भी एक चैनल द्वारा गोदाम का खुलासा किया गया था, लेकिन प्रशासनिक पकड़ के कारण अवैध लोहा गोदाम बंद नहीं हुआ।सूत्रों कि माने तो इस अवैध लोहा गोदाम से प्रतिदिन दो से तीन पिकप वैन लोहा एवं अन्य सामग्री निकलता है।अवैध लोहा के ढुलाई में दर्जन भर सायकिल ठेला कार्यरत हैं, जो विभिन्न कोयलरियों से अवैध लौह सामग्री ढोकर लाते हैं जिसे बाद में बड़ी गाड़ियों से निरसा भेजा जाता है।
