सिंदरी । गौशाला ओपी क्षेत्र मे देर रात लगातार दो दुकानो में चोरों ने चोरी कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली है।गौशाला बाजार निवासी विकाश साव जो खैनी, गुटखा, सिगरेट, पान मसाला आदि बेचता है एवं घूमघूम कर दुकानों में आपूर्ति करता है उसने बताया कि दुकान में देर रात चोरों ने ताला तोड़ कर लगभग 12 हजार नगद और अन्य सामान करीबन 20 हजार का चोरी कर लिया है।

दूसरी ओर प्रज्ञा केंद्र के एस्बेस्टस को तोड़कर दुकान में रखे 5 हजार नगद राशि ले कर चोर चंपत हो गए, जबकि प्रज्ञा केंद्र में सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पाया कि एक चोर अंदर घुस था, जिसकी सूचना गौशाला ओपी प्रभारी को दिया गया है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोर को पकने की जुगाड़ में है।थाना प्रभारी विकास कुमार महतो ने कहा कि चोरों को जल्द पकड़ लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *